बीजेपी ने बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक
गड़खा(सारण)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गड़खा प्रखंड में पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी के नेतृत्व में फेरूसा और पिरौना शक्तिकेंद्रों पर बैठक हुई। जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और बूथ कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीणों को जागरूक करते हुए श्री माझी ने कहा कि सरकार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को पहुंचाई जाए। साथ ही बाढ़ और कोरोना संक्रमण के मिलने वाले लाभ के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी जाए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जरूरतमन्दों तक पहुँचे। बीजेपी इन्दर राय,मण्ड़ल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद,महामंत्री अजय शर्मा,संजय साह, बलिराम सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग