बाढ़ का पानी होने लगी कम पर दहशत बरकरार
भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखंड के विभिन्न गांव में बाढ़ के पानी धीरे-धीरे कम होने लगी है। जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। रात में बिजली नहीं होने से लोगों की परेशानी पहले की तरह ही बरकरार है। रात के अंधेरे में कीड़े मकोड़े सांप बिच्छू से लोगों में दहशत है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सहयोग पहुंचाई जा रही है। राघव एग्रीकल्चर में घुसा 5 फीट पानी, लाखों की कृषि यंत्र बर्बाद छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सराय बक्स स्थित राघव एग्रीकल्चर एण्ड वर्कशॉप में बाढ़ की पानी घुसने से लाखों के कृषि यंत्र पानी में डूब गई है। जिससे सब बर्बाद हो गई है। इस संबंध में दुकानदार पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि एक्सपीअर ,वायरिंग, बाल पिन, पॉपकिन समेत अन्य कृषि यंत्र पिछले पानी में डूबा हुआ है। जिससे लगभग 20 लाख रुपए की कृषि यंत्र बर्बाद हो चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग