सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। छपरा-सीवान मार्ग पर बनवार के समीप बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहड़ा बाजार निवासी पासपति प्रसाद अपने पुत्र विजय प्रसाद के साथ छपरा से एक डॉक्टर के पास से गांव लौट रहे थे। तभी बनवार के समीप बाइक असंतुलित हो जाने के कारण दोनों गिर पड़े और गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए दाउदपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग