घोरहट मठिया में हुआ नल जल का उद्घाटन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। घोरहट पंचायत के ग्राम घोरहट मठिया वार्ड नं 15 के शिवमन्दिर के प्रांगण में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नल जल योजना के 14 लाख के लागत से बना नल का उद्घाटन वार्ड सदस्य तारकेश्वर भारती सचिव अनिल भारती द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मांझी के पूर्व प्रमुख श्री अखिलेशवर मिश्रा के द्वारा काटकर विधवत उद्धघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की जल हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। जल है तो हम है। जल का एक एक बूंद का बड़ा महत्व है। आप सभी लोग जल का दुरूपयोग न करें। उक्त अवसर पर नरेंद्र भारती, धनलाल भारत, श्री राम भारती, शशि भारती, अशोक भारती, दीपक भारती, विजेश भारती, सुदिश भारती, समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग