सुप्रसिद्ध पहलवान सीताराम सिंह की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में अपने जमाने के सुप्रसिद्ध पहलवान स्व. सीताराम सिंह की 8वीं पूण्य- तिथि सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गौतम सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्व.सिंह 1950 के दशक में अपनी बेहतरीन दांव के चलते कई नामी-गिरामी पहलवानों को पटखनी दी थी। वे जब अखाड़े में उतरते थे दर्शकों में जोश दौड़ जाता था। उन्होंने पहलवानी में राज्य चैम्पियन का खिताब भी जीता था। वे पहलवान के साथ ही एक बेहतर इंसान भी थे। मौके पर कई लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग