भटगाई में मछली मारने के विवाद में चार घायल, एक दर्जन लोग नामजद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में बाढ़ के पानी में मछली मारने के विवाद में चार व्यक्ति घायल हो गये। तरैया थाने में दोनों पक्षों से अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया हैं। प्रथम पक्ष के राजेश राम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि मछली मारने के लिए जाल लगाये थे। तबतक दूसरा व्यक्ति आकर उक्त स्थल पर जाल लगा दिया। इसी बात को लेकर दीपक कुमार राम गाली गलौज करने लगा। मना किया तो मिथलेश राम, अनीता देवी, मुन्ना राम, सीमा देवी, प्रियंका कुमारी सभी मिलकर दाब से मेरे सर पर मार दिये। बचाने आये राकेश कुमार तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये। वहीं दूसरे पक्ष के रम्भू राम की पत्नी अनिता देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरे पुत्र दीपक कुमार गांव में बाढ़ के पानी में मछली मारने के लिए जाल लगाया था। उसी बात को लेकर राकेश राम, राजेश राम, रामनरेश कुमार राम, लखा कुंवर, प्रमिला देवी, नेहा कुमारी ने मिलकर हमारे लड़का के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट के घायल कर दिया। बचाने हमारे दमाद मुन्ना राम आये तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये। वहीं मारपीट के दौरान गले से सोने की सिकड़ी छीन लिये। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग