बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मनीष सिंह ने कुशल क्षेम जाना व राहत सामग्री बांटी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण(तरैया)। प्रखंड के पचरौड़, आकूचक, चंचलिया व भलुआ गांव के बाढ़ पीड़ितों से शुक्रवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने मिलकर लोगों का कुशल क्षेमा जाना व उनके बीच सुखा राशन, चिउरा, गुड, बिस्किट का वितरण किया। इसी बीच आकूचक निवासी अवध किशोर सिंह के पुत्र सन्नी कुमार जो बीकॉम का छात्र था। जो घर आया हुआ था और गतदिनों पचरौड़ बाजार जाने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। अबतक उसका शव नही मिल सका हैं, वृद्ध पिता सरकारी सहायता हेतु दर भटक रहे हैं। पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सान्त्वना दिया। तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को अबतक सरकारी सहायता नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है और एक वृद्ध पिता और गरीब परिवार के साथ अन्याय है। बिहार में शासन और प्रशासन नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। गरीब जनता अपना हक खोजती है, और कुर्सी पर बैठे साहब लालफीताशाही दिखाकर उनको वापस कर देते हैं। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। मौके पर छोटू सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह, सोनू ठाकुर, उपेंद्र राय, अमन कुमार, पंकज कुमार, निलेश कुमार, गोल्डन मनी, मौर्य चंदेल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग