बनियापुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा, लोगों में भय और दहशत का माहौल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में लगातार कोरोना मरीजों की जांच जारी है। जहाँ प्रतिदिन नए मरीजो संख्या में इजाफा होते जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम है। जैसे-जैसे जांच की रफ़्तार बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। जो स्थानीय लोगों के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में 53 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से जांच की गई। जिसमें 02 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उक्त आशय की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अबतक की जांच में ज्यादातर पॉजिटिव मरीज मुख्य बाजार बनियापुर और इसके इर्दगिर्द में पाए जाने की बात बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग