विकासशील इंसान पार्टी के जिला कमिटी की हुई बैठक, हुआ जिला इकाई का विस्तार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी के जिला कमिटी की बैठक पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव के आवास पर किया गया। जहाँ जिला इकाई का विस्तार किया गया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा के द्वारा दी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला इकाई में बबलू सहनी, भवानी महतो, तारकेश्वर बिंद, गोरख प्रसाद, अर्जुन चौधरी आदि को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही रामसेवक महतो, सुभाष साहनी, मोहम्मद चाँद, अवधेश महतो आदि को जिला सचिव के पद पर चयनित किया गया। वही कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल महतो ने बताया कि बनियापुर विधानसभा से श्रवण कुमार महतो, छपरा से एडवोकेट बालमुकुन्द चौहान एवं सोनपुर से दिनेश सहनी को प्रत्याशी बनाये जाने के लिए प्रदेश इकाई से मांग की गई हैं। जहाँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बालमुकुंद चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धुरेन्द्र चौधरी ने की। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग