धनाव में बीती रात चोरों ने ताला तोड़ दुकान से प्रिंटर, कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन सहित लगभग पैंतीस हजार रुपये मूल्य की चोरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के धनाव में बीती रात चोरों ने ताला तोड़ दुकान में रखे हजारो रुपये मूल्य के सामग्री की चोरी कर ली। मामले की जानकारी पीड़ित दुकानदार अतुल मिश्रा ने दी। दुकानदार ने बताया कि वह साइबर कैफे की दुकान चलाता था। रोज की भांति वह दुकान बंद कर घर आ गया था। जब शनिवार को दुकान खोलने गया तब दुकान का ताला टूटा था साथ ही दुकान से प्रिंटर, कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, सहित लगभग पैंतीस हजार रुपये मूल्य की सामान गायब थी। पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी थाने को दी। चोरी की घटना से आसपास के लोग अपनी समान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग