बनियापुर के सतुआ में डूबकर एक वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के सतुआ में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक सत्तर वर्षीय गोपाल चौधरी बताये जाते है। वह शिक्षक दीपक चौधरी के पिता हैं। वृद्ध की मौत से परिजन काफी दुखी है। घटना के बाद मुहल्ले में मायूसी छाई है। परिजनों ने बताया कि वृद्ध शुक्रवार की देर शाम पोखर के निकट गए थे। बाढ़ के कारण पोखर में लबालब पानी भरा था। जिसका ज्ञान वृद्ध को नही थी। इसी क्रम में वृद्ध की पैर फिसल गई और वे पोखर में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग आनन फानन में पोखर से वृद्ध को निकाल रेफरल अस्पताल बनियापुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना की जानकारी पर स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, पूर्व मुखिया सुरेश साह तथा सुनील राय ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। स्थानीय मुखिया ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग