जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों पर शिक्षकों ने किया सामूहिक उपवास : केशव
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सरण)। शिक्षक संघ बिहार के आह्वान पर शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार के सभी ज़िला एवं प्रखंड मुख्यालयों पर सरकार की नई सेवा शर्त के विरोध में लाखों शिक्षकों द्वारा एक दिवसीय सामूहिक उपवास कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में और उग्र आन्दोलन किया जाएगाl जिसके तहत आगामी गुरुवार को सभी ज़िला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन करके विरोध प्रकट किया जाएगा। पांच सितम्बर शिक्षक दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैकड़ो शिक्षकों के शहादत को बेकार नहीं जाने दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा निर्धारित शिक्षक सेवाशर्त यमावली-2020 शिक्षकों के साथ धोखा ही नहीं बल्कि अन्याय भी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि फर्जी सेवा शर्त 2020 सरकार को वापस लेना होगा। नहीं तो आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर सरकार समर्थित उम्मीदवार को हराने का काम किया जाएगा। शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव ऋतुराज सौरभ, मोहम्मद फखरुद्दीन, राज्य प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, आशुतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लेने वाले जिला इकाई के सदस्यों, प्रखंड इकाईयों के सदस्यों के साथ-साथ सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया एवं आन्दोलन को और तेज़ करने का आग्रह किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग