सोनौली बाजार स्थित जेनरल स्टोर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का समान नष्ट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली बाजार पर पवन जेनरल स्टोर में अचानक लग गई। भीषण अग्निकांड में करीब 5 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी। दुकान में लगी आग की लपटें देख अगल बगल के लोगों ने हल्ला किया। तब ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना करीब सुबह 4 बजे की बतायी जा रही है। सोनौली बाजार स्थित पवन जेनरल स्टोर में आग कैसे लगी यह बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना इतनी आसान नहीं थी। देखते देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। बलराम सिंह का अपना दुकान है। जो पवन जेनरल स्टोर के नाम से है। सोनौली बाजार पर दुकान खुब चलता था। प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुनू बाबू ने बताया कि हल्ला सुनकर हम लोग दौड़ आए। तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। और देखते ही देखते सब जल कर बर्बाद हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग