राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मुखिया ने आपदा बीडीओ को आवेदन देकर बाढ में क्षतिग्रस्त रोड और समस्याओं से कराया अवगत

मुखिया ने आपदा बीडीओ को आवेदन देकर बाढ में क्षतिग्रस्त रोड और समस्याओं से कराया अवगत

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सहित गांव के कई जगहों पर बाढ़ के पानी घटने के बाद मुखिया के आवास सहित दर्जनों घर पर पानी के चलते आज भी नाव के सहारे मरीज और खाने पीने की समान लाने ले जाने पर मजबूर हैं। पंचायत मे 6 नाव रोज चल रही है। मगर लोगों के परेशानियों के साथ साथ मवेशियों के चारा को लेकर लोग बहुत ज्यादा चिंतित नजर आ रहे है। मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि हम आपदा प्रभरी बनियापुर के बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह से मोबाइल पर बातचीत कर सारी समस्याओं से अवगत कराकर एक आपदा प्रभारी को आवेदन देकर जहां जहां रोड का कटाव बाढ के पानी से जो हुआ है और इससे सरकार के नुकसान के भी जानकारी देते हुए आवेदन दिया गया है। महज नाव निदान नहीं है। अब जबतक रोड का आवागमन सुचारू रूप से चालू नहीं हो जाय। तबतक आये दिन जान जोखिम में डालकर दवा औरपशुओं की चारा एवं जरुरीआत समान के लिए आने जाने में कठिनाइयों का समना करते हुए अनेक बार नाव मे पानी भरने लगता था और डुब भी जाता था। लेकिन भगवान के कृपा से कोई आघात नहीं हुआ ये भी भगवान का ही शुक्र है ।