पैतृक संपत्ति के विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट, आठ घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पूरब गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने को लेकर जमकर हुए मारपीट में आठ महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां एक पक्ष से घायल की पहचान सिराजुद्दीन अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी इसरत खातुन, दो पुत्र 22 वर्षीय रौशन जाहिद, 20 वर्षीय अफजल हुसैन, स्व एनुल हक के 60 वर्षीय पुत्र सिद्दकी अंसारी और दूसरे पक्ष से स्व एनुअ अंसारी के 60 वर्षीय पुत्र युनूस अंसारी, युनूस अंसारी के 18 वर्षीय पुत्री मुजाहिल खातुन, 20 वर्षीय पुत्र मो रफी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उसी को लेकर मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों के तरफ से आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग