भावी विधायक प्रत्याशी संजय सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत में जनसंपर्क किया एवं बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी स्थिति को जाना। उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की बर्बादी देखते देखते अब समय आ गया है कि हम चुप नहीं बैठ सकते और अगर परिवर्तन लाना है तो एक व्यक्ति से नहीं होगा उसके लिए हम सबको हाथ से हाथ और कंधे से कंधा मिलाकर चलना पड़ेगा तभी हम स्थिति को सुधार सकते हैं। बेहतर बिहार का निर्माण करने के साथ-साथ तरैया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
इस मौके पर आलोक सिंह, धीरज सम्राट, कुणाल किशोर, राहुल राज, अशोक सिंह, राकेश सिंह, मोहम्मद सद्दाम, युवराज सिंह, विवेक कुमार सिंह, सुमलेश शर्मा, जसवंत कुमार सिंह, विनोद सिंह, चंद्रकेत सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग