तरैया में 11वें दिन भी चला राउर आहार, आपके द्वार कार्यक्रम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में चल रहे जदयू प्रदेश सचिव का “राउर आहार अपने के द्वार” कार्यक्रम के तहत पके-पकाए भोजन का वितरण आज ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी रहा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चलंत रसोई वाहन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न भागों में बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन शनिवार को तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के लौवां, एवं चैनपुर पंचायत के चैनपुर गांव सहित कई गांवों में सत्तू नमक अचार एवं सूखे भोजन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं कई जरूरतमंद लोगों के बीच तिड़पाल का वितरण भी किया गया। मौके पर तरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, लंकेश बाबा, अमरेन्द्र सिंह, सुदामा शर्मा, राजेंद्र राम, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग