हरा शीशम का पेड़ काटने से मना किया तो पड़ोसियो ने डायन कहकर पीटा, छह पर एफआईआर
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में हरा शीशम का पेड़ काटने से मना करने पर विधवा महिला को पड़ोसियो ने डायन बता कर मारपटी किया है। जिस पर पीड़िता मायामती कुँवर ने स्थानीय थाने में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें विजय सिंह, शिवदयाल सिंह, उदय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रोहित सिंह एवं मोहित सिंह को अरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा बीएमपी में कार्यरत है। वह अपनी बहू और पोती के साथ घर पर अकेली रहती है। जिसका फायदा उठाकर उक्त लोग उसके खेत से हरा शीशम का पेड़ काट रहे थे। जब उसने मना किया तो धक्का-मुक्की किया और डायन कह कर प्रताड़ित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग