होली खेल मायके से ससुराल बाईक से जा रहे मां-बेटा सड़क दुघर्टना में घायल, मां पीएमसीएच रेफर
मशरक(सारण)। मशरक-राजापट्टी-महमदपुर एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के सामने बुधवार की रात्रि आठ बजे के करीब सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार समेत महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला और बाईक सवार को पूर्व प्राचार्य नन्द किशोर सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी अशोक साह का पच्चीस वर्षीय पुत्र सोनू कुमार गुप्ता और घायल महिला अशोक साह की अड़तीस वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई। घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक ने बताया कि वो अपनी मां को लेकर होली खेलने अपने मामा के यहां इसुआपुर गये थे। वही से होली खेलकर शाम में गोपालगंज के मड़वा गांव घर वापस लौट रहे थे। तभी चैनपुर के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इलाज के दौरान घायल महिला की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल महिला के सर में गंभीर चोटे आई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग