पैतृक संपत्ति के विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट,आठ घायल

मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पूरब गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने को लेकर जमकर हुए मारपीट में आठ महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से घायल की पहचान सिराजुद्दीन अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी इसरत खातुन,दो पुत्र 22 वर्षीय रौशन जाहिद,20 वर्षीय अफजल हुसैन,स्व एनुल हक के 60 वर्षीय पुत्र सिद्दकी अंसारी और दूसरे पक्ष से स्व एनुअ अंसारी के 60 वर्षीय पुत्र युनूस अंसारी, युनूस अंसारी के 18 वर्षीय पुत्री मुजाहिल खातुन,20 वर्षीय पुत्र मो रफी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उसी को लेकर मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों के तरफ से आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग