सांसद सिग्रीवाल की अनुशंसा पर पांच को मिली अनुदान राशि

जलालपुर ::महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अनुशंसा पर पांच व्यक्तियों को प्रधानमंत्री चिकित्सीय कोष से अनुदान की राशि प्राप्त हुई है| इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बनियापुर के मिहोरिया ग्राम निवासी लालझरी देवी पति मदन साह को ₹112100 , ज्योति देवी पति सुरेंद्र राय ग्राम मकनपुरा पो किशुनपुर सारण को ₹87100 , लालती देवी पति तारकनाथ प्रसाद ग्राम बहादूरपुर पो शानी बसन्तपुर सिवान को ₹112100 ,आफरोजी बेगम पति बाबूद्दीन खान ग्राम+ पोस्ट -अरना मशरख को ₹99600 , द्वारिका दास ,पिता जुगलदास ,ग्राम रघुनाथपुर पो कनार हरिहरपुर खैरा सारण को ₹99600 की अनुदान राशि निर्गत की गई है।उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पास चिकित्सीय सहायता के लिए आवेदन दिया था।वही सभी ने सांसद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है|


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग