एम एल सी पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने जन सम्पर्क अभियान में जलालपुर के दर्जनों पंचायत का किया दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। सारण निकाय एम एल सी पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन आज अपने जन सम्पर्क अभियान में आज जलालपुर के दर्जनों पंचायत का दौरा किया इस क्रम में दर्जनों वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्य को अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया सम्मान पा सदस्यों ने कहा कि आज हम धन्य हुए पहली बार किसी निकाय उम्मीदवार ने दरवाजे पर पधार कर किसी वार्ड सदस्य को सम्मानित किया है।इसी क्रम में कोपा निवासी भाजपा नेता हेमनारायण सिह से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अभिषेक सिह, गोविन्द दास, अजित यादव, मनोज सिह,रणजीत गुप्ता, राहुल मिश्रा, चन्दन तिवारी, विनोद कुमार, मुन्ना आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग