सब्जी से लदा पिककप गाड़ी पानी मे गिरा, आधा दर्जन सब्जी व्यापारी बाल बाल बचे, हजारों रूपये मूल्य का सब्जी बर्बाद
अमनौर(सारण)। मुजफ्फरपुर लाल गंज से सब्जी लेकर तरैया जा रही एक पिककप गाड़ी सामने से आ रही बाइक को बचाने में असन्तुलित होकर गोसी अमनौर गांव के निकट बीस फिट नीचे पानी मे जा पलटी। गाड़ी पर चालक समेत आधा दर्जन सब्जी व्यापारी सवार थे। आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाया। किसी को हताहत होने की कोई खबर नही है। घटना को सुन सैकड़ो ग्रामीणों ने व्यवासियों को बचाने में मदद किया। पिककप में हजारों रूपये मूल्य की प्याज, मूली, लौकी, टमाटर, नेनुआ, करैला, मिर्चा बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगो ने ग्रामीण गोताखोरों को बुलाकर पानी से सब्जी निकालने में सयोग किया। तरैया निवासी सब्जी व्यवसायी बिसुन सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी से चारो तरफ के आवागमन बन्द हो गया है। नहर मार्ग ही आने जाने का एक मार्ग बचा है। लाल गंज से सब्जी लेकर पचरौर तरैया जा रहे थे। दोनों बाजार का सब्जी पिककप पर लदा हुआ था, सामने से आ रही बाइक को बचाने में चालक असन्तुलित हो गया। जिससे पिककप नहर के नीचे पानी मे जा पलटी। गनीमत था कि किसी को कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख रुपया का सब्जी था। सब्जी का काफी नुकसान हुआ है। पर किसी को हताहत नही हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग