आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित कराने को ले निकाली गई जागरूकता रथ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा आसन्न विधान सभा निर्वाचन-2020 के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सारण जिला के मतदाताओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित करने एवं मतदान के दौरान उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी देने हेतु मतदाता जागरूकता रथों को सारण समाहरणालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा दो प्रचार रथों को रवाना किया गया जो तीनों दिनों तक सारण जिला के सभी प्रखण्डों में मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएँगे। इन प्रचार रथों को फ्लैकसी से सजाया गया है तथा उस पर मतदान के महत्व संबंधी श्लोगन लिखा हुआ है। उस पर मतदाता हेल्प लाइन 1950 को भी दर्शाया गया है और यह बताया गया है कि मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर डायल कर मतदान प्रक्रिया एवं मतदाता सूची संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में जिनका भी नाम नहीं है और वे 18 वर्ष की आयु के हो गये हैं वे लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आवेदन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि 1 जनवरी 2020 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। उससे संबंधित आवेदन का प्रपत्र सभी वीएलओ के पास उपलब्ध है। नाम जोड़ने के लिए आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए जिला स्वीप कोषांग के द्वारा स्वीप कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। इस असर पर जिलाधिकारी के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी गण उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग