लूट के शिकार होने से बचा बैंक कर्मी, जांच में जुटी पुलिस
बनियापुर(सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर हल्दी टोला के समीप सोमवार को बैंक कर्मी लूट का शिकार होते-होते बच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की अनुसन्धान में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के कटेशर गांव निवासी रितेंद्र सिंह खाकी मठिया बाजार पर सेंट्रल बैंक का फ्रैंचाइजी चलाते है। वह रुपया लेकर बैंक आ रहे थे। इस दौरान हल्दी टोला के नजदीक दो बाइक पर सवार चार अपराधी उन्हें घेर लिया।बाइक सवारों ने लूट का प्रयास किया। तब तक स्थानीय लोगो ने देख लिया। युवकों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुन लोग बाइक सवार का पीछा करना शुरू कर दिया। हालांकि बाइक सवार भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष रितेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच करने में लगे हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग