उर्वरकों का वितरण व बिक्री उचित मूल्य पर किये जाने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि पर अंकुश लगाने को ले जिले में बनाया गया कंट्रोल रूम

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला कृषि पदाधिकारी के के वर्मा के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान खरीफ मौसम के मुख्य समय में किसानों के द्वारा यूरिया की माँग चरम पर होने की स्थिति में जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से करने एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री किये जाने की आवष्यकता को देखते हुए जिला स्तर पर जिला कृषि कार्यालय, सारण डा0 दीपक कुमार, सहायक निदेशक (रसायन), जिला मिट्टी प्रयोगशाला, सारण के नियंत्रण में कन्ट्रोल रूप की स्थापना की गयी है। यह नियंत्रण कक्ष 06152-248042 पर कार्यरत रहेंगा। इस कन्ट्रोल रूप में संधारित शिकायत पंजी में उर्वरक से संबंधित शिकायताें को दर्ज कर शिकायताें का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी की सहायता हेतु मुकेश कुमार सिंह, कृषि समन्वयक को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनयुक्त किया गया है। प्रनिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से कराने एवं उर्वरकों की बिक्री उचित मूल्य पर किये जाने संबंधित प्राप्त शिकायताें के अलावा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उसे शिकायत पंजी में अंकित कराकर शिकायत कत्र्ताओं से संबंधित शिकायताें का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग