भाजपा नेता ने आदमापुर व कमालपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
दरियापुर(सारण)। परसा विधानसभा क्षेत्र के आदमपुर और कमालपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा नेता राकेश सिंह ने पानी में फसे लोगों के बीच राहत सामग्री चिवड़ा मीठा पहुचाये। जिसमें जिला महामंत्री अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री कुणाल तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमित दीक्षित, उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, आईटी सेल मोनू सिंह, रघुवंश महतो, विकास सिंह, विंध्याचल सिंह, रविन्द्र राय, शैलेश कुमार आदि लोग थे। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम लगातार कई दिनों से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुचाया जा रहा है सभी लोग ने इस कार्य की सराहना की और धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग