भाकपा ने सभा कर कमिटी का किया विस्तार
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने अमनौर भाकपा अंचल सचिव सह विधानसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय के नेतृत्व में एक चुनावी सभा परशुरामपुर में किया। उसके बाद सगुनी पंचायत में नये शाखाओं का गठन भी किया गया। जिसमें बीस नये सदस्य भी भारतीय किया। हालांकि यहां भाकपा का गढ़ रहा हैं और यहा के लोग जुझारू भी है। अमनौर विधानसभा सभा महागठबंधन के संभावित प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। बिहार की जनता पन्र्दह साल का हिसाब लेगी, नौजवानों और मजदूरों रोजगार के लिए एक भी कल-कारखाना नहीं लगाया गया। जिसके चलते नौजवानों और मजदूरों को काम करने के लिए दुसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है और प्रतारित होना पड़ता है। ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिए। किसानों की बदहाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करेंगे सुरेन्द्र राय, जयनारायण सिंह, परसा अंचल सचिव मुहम्मद हाकिम, नसीम, दर्शानानन्द सुमन राम, जगनारायन दास, रोहित राम अखिलेश राय आदि लोगों ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग