भाकपा माले का पंचायत कमिटी की बैठक सम्पन्न, किसानों का कर्ज माफ करने का किया मांग
- सभी किसानों, जीविका दीदी तथा स्वयं सहायता समूह की कर्ज माफ करे सरकार
पानापुर(सारण)। सोमवार को भाकपा माले सतजोड़ा पंचायत कमिटी द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सभापति राय ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूह , जीविका तथा तमाम किसानों की कर्ज माफ करे। आगामी 15 सितम्बर तक अगर बाढ़ प्रभावित परिवारों को फसल क्षति की मुवावजा तथा बकाया जी आर की राशि अगर नही भेजी जाती हैं तो भाकपा माले सितम्बर के अन्तिम माह तक प्रखंड मुख्यालय पर धारवाहिक आंदोलन करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए आइसा नेता अनुज कुमार दास ने कहा सरकार लगातार लॉकडाउन का फायदा उठाकर रेलवे सहित तमाम सरकारी कम्पनियों को निजी पूंजीपतियों के हाथों में बेच रही है। जिसको देश के छात्र नवजवान बर्दास्त नही करेंगे। बैठक में पार्टी को सतजोड़ा पंचायत में मजबूत बनाने एव पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 20 नए सदस्य भर्ती करने का फैसला लिया गया। बैठक में भाकपा माले सतजोड़ा पंचायत सचिव रजनीश कांत रमन , मिंटू कुशवाहा , बीरेंद्र सिंह कुशवाहा ,विद्यार्थी पंडित ,बासठ महतो ,धर्मेंद्र राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग