मशरूम उत्पादन के लिए युवको को निःशुल्क प्रशिक्षण देगा बिहार किसान संगठन
जलालपुर(सारण)। मशरूम उत्पादन के लिए बिहार किसान संगठन मुफ्त प्रशिक्षण देगा। इस आशय की जानकारी बिहार किसान संगठन के अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी ने दी है। उन्होने बताया कि बिहार के जितने भी युवक एवं युवतियां जो मशरूम उत्पादन स्वरोजगार योजना से जुड़ने के इच्छुक हैं के लिए संगठन ने निर्णय लिया है कि संगठन वैसे युवक एवं युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देगी साथ ही उत्पादित मशरूम के मार्केटिंग में भी उन लोगों की मदद करेगी। जिसका शुभारंभ 6 सितंबर से सारण जिला के मांझी प्रखंड से किया जाएगा। साथ ही संगठन द्वारा दुधारू पशुओं को हरा चारा खिलाने के उद्देश्य से मलेशिया प्रजाति के पौष्टिक, प्रतिरोधक क्षमता वाले हरे चारे के पौधों की व्यवस्था की गयी है। इस चारा पौधे की यह खासियत है कि वह स्वत: नष्ट नहीं होता है। एक बार लगाने के बाद बरसो चलता है। इस चारा की कटिंग साल में बारह बार की जाती है। यह चारा कटने के बाद बहुत तेजी से फैलता है संगठन द्वारा प्रत्येक माह में 100 किसानो को 10-10 पौधे मुफ्त में दिए जाऐंगे और किसानों को यह भी बताया जाएगा कि 10 पौधे से प्रति माह 100 पौधा कैसे पैदा किया जाए, इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग