ड्यूटी के दौरान चौकीदार के ब्रेन हेमरेज से मौत
भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़की सिरिसिया गाँव के रहने वाले भेल्दी थाने में तैनात चौकीदार किताबुद्दीन अंसारी की पटना में ईलाज के क्रम में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। पटना के राजीव नगर थाने में पुत्र नबाव अंसारी ने फर्द व्यान दर्ज करवाया। जिसमें कहाकि 29 अगस्त को क्षेत्र ड्यूटी में कार्य कर रहे थे। तभी अनाचक तबियत बिगड़ने लगी। छपरा सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। जहाँ ईलाज के क्रम में मौत हो गई। पत्नी शयदा बेगम,पुत्र नबाव अली,शहबाज,पुत्री रजिया खातून ,चांदनी खातून का रो रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग