सारण जिलाधिकारी ने कई क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन से किया मुक्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधिप।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेन्मेंट जोन जिसकी 14 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में छपरा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला श्यामचक, गड़खा प्रखंड के ग्राम-रामपुर, जलालपुर प्रखंड के ग्राम-चतरा, मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम- धेनुकी, मांझी प्रखंड के ग्राम- ताजपुर, अमनौर प्रखंड के ग्राम-पहाड़पुर, सोनपुर प्रखंड के ग्राम- मुरथान एवं नगर पंचायत परसा बाजार के ग्राम खजौली शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग