मुखिया प्रतिनिधि ने गोविंदापुर गांव में अस्थाई पुलिया का कराया निर्माण
तरैया(सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी मुखिया प्रतिनिधि एवं विधानसभा के भावी प्रत्याशी प्रो.धनंजय कुमार सिंह ने गोविन्दापुर गांव के ग्रामीणों ने तरैया एसएच 73 सड़क से इसुआपुर जाने वाली सड़क जो बाढ़ के पानी से टूट गया था। उससे उनको अवगत कराया। उन्होंने तत्काल अपने निजी कोष से उक्त टूटे हुए सड़क पर पुलिया का निर्माण कराया। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत होने लगा एवं उक्त लोगों के बीच मुखिया प्रतिनिधि ने सूखा राशन का वितरण किया एवं आर्थिक सहयोग किया। उक्त मौके पर मनोज सिंह, साहेब साह, शशिभूषण सिंह, कृष्णा प्रसाद, महेन्द्र सिंह, राजू प्रसाद, अभय सिंह, अरविन्द सिंह, कमल ठाकुर, धर्मेन्द्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग