सामजिक क्रांति के अग्रदूत स्व. रमाशंकर गिरि की जयंती जागृति दिवस के रूप में 8 सितम्बर को मनेगी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। समाजिक क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद छठु गिरि स्मारक समिति के संस्थापक सचिव, साहित्यकार एवम लोकप्रिय शिक्षक नेता रहे स्व.रमाशंकर गिरि की जयंती 8 सितम्बर को जागृति दिवस के रूप मे सोशल डिस्टेंसिग के साथ शहीद स्मारक स्थल दाउदपुर मे मनाई जायेगी। यह निर्णय स्मारक समिति एवम रमाशंकर गिरि विचार मंच की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में शारदानंद सिह, सुमन कुमार गिरि, राजद नेता अभय गोस्वामी, डॉ. रामजी प्रसाद, विजय सिह, शिवनाथ पुरी, सुनिल कुमार राय, नागेन्द्र गिरि आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग