क्षेत्र भ्रमण में जनता का मिल रहा है अपार जनसमर्थन: विजय प्रताप सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। मांझी विधान सभा क्षेत्र के बरवां सहित कई गांवों में जन-सम्पर्क करने के बाद भावी प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह “चुन्नू” ने बताया कि लोगों का अपार समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। जनता को पार्टी व टिकट के बल पर जितने वाले प्रतिनिधियों से अभी तक केवल धोखा हीं धोखा मिला है। जनता एक ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो उनके सुख-दुख में हमेशा खड़ा हूं। जनता हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीदों पर खड़ा उतर कर जनता का सपना पूरा करना चाहता हूँ। आम जनता की सुख- दुख एव उनकी सेवा में हमेशा साथ खड़ा रहता हूं। मांझी की जनता का मुझे अपार जनसमर्थन मिला रहा है।एक तरफ जहां क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग व अभिभावक गण का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ युवा साथियों का भरपूर साथ मिल रहा है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में राजेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, जय गोविंद सिंह, आदित्य सिंह, छोटू सिंह, दिलीप सिंह, सन्नी सिंह, बिट्टू सिंह, रूपेश सिंह, दिलीप प्रसाद, असलम अंसारी, जैनुद्दीन अंसारी, द्वारिका राम, दिनेश सिंह, दशरथ सिंह, सुभाष पंडित, सुशील पंडित, अभिषेक प्रताप आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग