विदेश में रहते हुए भी स्वदेश और शहर के लोगों का रख रहे ख्याल
केके सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले मे आए बाढ़ से सभी का जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। वैसे मे बिहार समाज अमेरिका और युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा सारण गरखा क्षेत्र मे 2000 बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन का वितरण किया गया। सदस्य ट्विंकल और श्रीकांत जी ने कहा कि सम्पूर्ण लॉकडाउन मे भी प्रतिदिन लोगों की सेवा मे खाद्य पदार्थो का वितरण किया। जरुरतमंदो को पोशाक की व्यवस्था किया गया। बाढ़ क्षेत्र के स्थानीय लोगो का मानना है बिना स्वार्थ की यही सबसे अच्छी संस्था है। पीड़ितों ने इस पुनीत कार्य को काफ़ी सराहा और आशीर्वाद दिया। युवा क्रान्ति रोटी बैंक के संस्थापक ई० विजय राज का कहना है कि मैं और मेरी टीम इंसानियत के लिए जीते हैं। हम लोग ऊच नीच जात पात नहीं देखते, बस सेवा भाव से जाते हैं और हमेशा ये सेवा करते रहेंगे। सलाहकार सुधाकर प्रसाद ने कहा कि मजबूर और परेशान लोगों के साथ हम लोग हमेशा खड़े रहेंगे। अध्यक्षा आकृति रचना ने बिहार समाज अमेरिका के कुमार प्रशांत, प्रविन्द श्रीवास्तव, निश्चल श्रीवास्तव जी को इस नेक कार्य मे हिस्सा बने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग के वजह से यह कार्य निरंतर कलता है। सदस्य हरेन्द्र राय, गौतम बंसल, शुभम जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसकी जानकारी वैश्य महासभा के प्रतिनिधि के के वैष्णवी ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग