पूर्व राष्ट्पति प्रणव मुखर्जी का शोक सभा आयोजित
दरियापुर(सारण)। अखिल भारतीय एवं एकजुटता संगठन तथा बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के सारण इकाई द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का शोक सभा डेरनी बाजार पर आयोजित किया गया। जिसका संचालन एवं मार्गदर्शन पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ के. एन. सिंह, सारण एस्पो सह उपाध्यक्ष बिहार एस्पो ने किया और प्रस्ताव प्रो० चंद्रशेखर भारद्वाज लेखक संघ के सचिव सारण ने किया। वक्ताओ में दिनेश तिवारी, रामजी राय, किशोरी प्रशाद राय, डॉ वीरेन्द्र सिंह, विजय कुमार साह, जगरनाथ महतो, योगेंद्र चौधरी और अंकित कुमार सिंह आदि ने भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के याद में दो मिनट का मौन रख उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग