इंस्पायर अवार्ड मानक मीटिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बनियापुर(सारण)। संकुल संसाधन केंद्र पैगम्बरपुर में बुधवार को इंस्पायर अवार्ड मानक मीटिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानध्यापको ने भाग लिया। जहाँ प्रखंड के सभी सीआरसी स्तर के विद्यालयों पर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बच्चो में नव प्रवर्तन एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति विकसित करने के लिए इंस्पायरअवार्ड मानक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी विद्यालयों से मेधावी एवं उत्कृष्ट छात्र/छात्रा का चयन करना है। जिसके लिए एक विद्यालय से इस कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक पांच छात्रों का चयन करने की बात बताई गई। जिसमें चयन करने के लिए सभी छात्रों का अलग अलग मानक प्रश्न के लिए आइडिया,नवाचारों को तैयार कर स्कूल यूजर आईडी से ऑथरिटी साइबर पर छात्राओं के सम्पूर्ण व्योरा सहित विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन लोड काराना है। जिसके बाद सरकार मेघावी छात्रो का चयन करेगी।प्रशिक्षण के नोडल शिक्षक संजीत कुमार ने इंस्पायर अवार्ड मानक के सम्पूर्ण बिन्दुओ की जानकारी दी।मौके पर सीआरसीसी आबिद हुसैन,प्रचार्य राकेश द्विवेदी, प्रदीप कुमार,अमरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग