भाजपा कार्यकर्ताओ को तरैया विधानसभा में नेतृत्व करने का मिले मौका, कार्यकर्ताओं ने बैठक में लिया गया निर्णय
- 53 वर्षो में तरैया के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का नहीं मिला है मौका
तरैया(सारण)। प्रखंड के रामबाग स्थित देव कुमार सिंह के आवास पर प्रखंड के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शेखर सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि तरैया विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व तरैया प्रखंड के कार्यकर्ताओं के हाथों में मिलना चाहिए। 53 वर्षो में तरैया के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व व प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखर सिंह ने तरैया के कार्यकर्ताओं की मांग जिला, प्रदेश व केंद्र तक पहुंचाने की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि तरैया के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अपने आपको असहाय महसूस करते है। बैठक में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू सिंह, मुकेश सिंह, दिलीप राम, संजय सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,गंगेश्वर सिंह, श्यामसुंदर सिंह,विजय प्रताप सिंह, नागेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा