शौच गये बुजुर्ग की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव में मंगलवार की देर शाम बाढ़ के पानी मे डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृत बुजुर्ग 60 वर्षीय श्यामलाल राय बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम वह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान गहरे पानी मे डूब जाने से उनकी मौत हो गयी। घटना के काफी देर बाद ग्रामीणों ने उनके शव को तैरते देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग