राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मास्क का हुआ वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सतजोड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक कर उनके बीच मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सचिव डॉ. एस एन त्रिवेदी ने कहा कि लोगो को जागरूक करके ही इस महामारी से जंग जीता जा सकता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने एवं अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। इस मौके पर राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग