राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने सुरेश
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव ने भोरहा गांव निवासी सुरेश कुमार उर्फ सुरेश कुमार यादव को पानापुर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुरेश कुमार के अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वे सजग रहेंगे। हर्ष व्यक्त करने वालो में मदन राय, महम्मद कुदुस, गणेश महतो, विद्या सहनी, अरविंद सिंह आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग