पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग नामजद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया/मशरक (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के आकुचक गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तरैया थाने में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराकर नौ लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष के शिवचंद सहनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिस कारण घर के सभी सदस्य आकुचक बांध पर टेंट गिराकर शरण लिए हुए हैं। रात्रि में नरेंद्र सहनी, साहेब सहनी, रंजन कुमार, टीमन मांझी, सोनू मांझी, अपने-अपने हाथों में लाठी- डंडा, रड व फरसा लेकर आए और गाली गलौज करने लगें। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए हैं। उसी दौरान सभी आरोपी टेंट के अंदर घुस गए और मेरे पतोहू के गले से सोने का चेन व बक्से से पैतीस सौ रुपये निकाल लिये। तथा ऑटो को का शीशा तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिये। सभी घायलों को मशरक व तरैया के स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार कराया गया।वहीं द्वितीय पक्ष के साहेब सहनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि सपरिवार बांध पर शरण लिए हुए हैं। जहां शिवचंद सहनी, सत्येंद्र सहनी, धर्मेंद्र सहनी, रवि सहनी, मेरी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिये। बाजार से जब लौटा और उनसे पूछने गया तो हमको भी मारपीट कर जख्मी कर दिये। पत्नी को मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिये तथा कान का बाली नोच लिये। झगड़ा का कारण पूर्व का विवाद है। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग