गूगल-पे कस्टम केयर बनकर युवक के खाते से 81 हजार रुपये की ठगी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के एक युवक के बैंक खाते से गूगल-पे कस्टम केयर बनकर 81हजार सात सौ 62 रुपये का अवैध निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी बृजनाथ सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया हैं कि मैंने गूगल-पे कस्टमर केयर में फोन किया था। तो उधर से बोला कि मेरा सीनियर अधिकारी आपसे बात करेंगा और थोड़ी देर बाद हमकों फोन आया। जिसके बाद उसने मेरा खाता नम्बर पूछा और कुछ देर बाद मेरे खाता संख्या-38382050283 से तीन बार में 81 हजार सात सौ 62 रुपये का अवैध निकासी कर लिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग