बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले की चेन छपटी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोंइयां गांव में सड़क पर खाना खाकर टहल रहे एक महिला के गले से बाइक सवार उच्चको ने सोने का चेन झपट लिया तथा फरार हो गए। बताते हैं कि देर शाम बगोईया गांव निवासी राघवेंद्र सिंह प्रतिदिन की भांति अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने रात के अंधेरे का लाभ उठाकर महिला के गले से कीमती सोने की चेन झपट्टा मार ले कर भागने में सफल रहे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में अबतक पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग