जेवर की सफाई के नाम पर उच्चकों ने डेढ़ लाख के आभूषण उड़ाये
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। जेवर की सफाई के नाम पर अज्ञात उच्चकों ने डेढ़ लाख का सोना उड़ाया। बताया गया है कि उच्चके गुर्दाहां गांव में सफाई करने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख का सोना का गहना लेकर फरार हो गए। उचक्के एक घर को अपना निशाना बनाया। उक्त महिला ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दो युवक अपाची गाड़ी से पहुंचे एवं सोना साफ करने की बात कही। महिला के आनाकानी करने पर उसने कहा कि हम लोग उचक्के नहीं हैं। हम लोगों का यही पेशा है। उचक्कों ने बहला फुसलाकर महिला को राजी कर लिया। जब उस महिला ने उसे सोना साफ करने के लिए दिया तो उसने उसे कुछ हाथ में देकर बैठने को कहा और सोना लेकर सफाई करने लगा। इसी क्रम में उसने गरम पानी लाने को कहा। जब महिला पानी गर्म लेकर लौटी तो सफाई कर्मी गायब थे। काफी खोजबीन करने के बाद भी उचक्के नहीं मिले। वे दोनों सफाई करने वाले सिल्वर कलर की अपाची से आये थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग