अनियंत्रित ऑटो ने दरवाजे पर बच्चे को मारा टक्कर, पीएचसी में मौत

मशरक थाना क्षेत्र के ब्रहाहिपुर गांव में बुधवार की शाम अनियंत्रित ऑटो चालक ने दरवाजे पर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चे को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृत बच्चे की पहचान ब्रराहिपुर गांव निवासी मनिंद्र सिंह के डेर वर्षीय पुत्र सिद्धान्त सिंह के रूप में हुई।

मामले में पीएचसी प्रशासन द्वारा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था कि अनियंत्रित ऑटो ने सड़क छोड़ दरवाजे पर खेल रहे रहें बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से थाना पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया और मामले में थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग