डेरनी बाजार में कैम्प लगाकर कोबिड19 का जांच किया गया
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के ककरहट पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डेरनी बाजार पर पी एच सी दरियापुर के द्वारा चिकित्सको का टीम बनाकर शिविर लगा कुल 91 लोगों का कोरोना जांच का सैंपल लिया गया। जिसमें 91 लोगों की जांच एंटीजन किट से किया गया। जिसमें 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। डॉ. रंजन सिन्हाऔर उपचारिका प्रभावती देवी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता मौजूद थी। डॉ. रंजन ने बताया की 91 लोगों की रेपिड एंटीजन से जांच की गई। जिसमे 5 लोग पॉजिटिव थे जिन्हें दवा का किट देकर होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग