पीएचसी में कुव्यवस्था और दवाओं की अभाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिले
गड़खा(सारण)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश एवं सारण जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा में मरीजों की तकलीफें कम करने एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गड़खा प्रखंड कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ शंकर चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, जीवन रक्षक एवं सूचीबद्ध दवाओं की अभाव,उपकेन्द्रों समय समय पर निरक्षण नहीं होना, रेबीज इंजेक्शन का नियमित नहीं रहना, मरीजों के साथ परिजनों के लिए उपयुक्त व्यवस्था समेत अन्य प्रश्नों पर मिलकर बेहतर करने की मांग की।पर्वेक्षक डॉ शंकर चौधरी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब गुरबा लोग ही ईलाज कराने आते हैं।उन्हें सभी प्रकार की बेहतरीन सुविधाएं मिलनी चाहिए। अन्यथा हम लोग आगे की कार्रवाई करने पर बाध्य होंगे।प्रखण्ड अध्यक्ष वृजानन्द पाठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पुनेश्वर राय, प्रेम चंद्र सिंह विजय कुमार अरविंद कुमार जितेंद्र कुमार डॉ बालकृष्ण श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग