किसान सलाहकारों ने चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सरकार द्वारा संविदाकर्मियों की मांगों को नही मानने से अनेक संविदा कर्मियों ने हड़ताल किया। जिसमें कुछ संविदाकर्मियों का संघ तीसरे दिन हड़ताल से वापस हो गया। लेकिन किसान सलाहकार संघ सारण छपरा के किसान सलाहकारों की हड़ताल चौथे दिन भी लागतार जारी रखा। किसान सलाहकारों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में चौथे दिन भी बैठक किया गया। तथा अगली रणनीति बनाई। सभी ने हड़ताल पर लगातार डटे रहने का निर्णय लिया। हड़ताल पर जाने से कृषि विभाग का कार्य ठप पड़ गया है। संघ द्वारा बैठक में मांग पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, लाल बाबू कुमार, सुनील कुमार, उमेश सिंह, विद्या भूषण प्रसाद, जितेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, सुभाष कुमार, रमेश तेंदुलकर आदि सलाहकार शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग